फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action plan for waste management will be made of 26 gram panchayats

हाथरस : 26 ग्राम पंचायतों की बनेगी कचरा प्रबंधन की कार्ययोजना

Wed, 15 Jun 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Action plan for waste management will be made of 26 gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अब जिले की 26 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन की कार्य योजना तैयार की जाएगी। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण 10 जुलाई को लखनऊ निदेशालय में किया जाएगा।
शासन ने जिले की 36 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य योजना बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से अब तक 10 ग्राम पंचायतों की कार्य योजना तैयार कर उसका शासन में प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। शेष बची 26 ग्राम पंचायतों की कार्य योजना जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने कहा है कि इस कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण 10 जुलाई को निदेशालय में करना होगा। जिला परामर्शदाता योगेश सारस्वत ने बताया कि कार्य योजनाओं को तैयार कराया जा रहा है। शासन में प्रस्तुतीकरण से पूर्व विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों और सचिवों के माध्यम से विकास भवन सभागार में इसके लिए पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed