फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of negligence on CMO, demand for action

हाथरस : सीएमओ पर लगाया लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of negligence on CMO, demand for action
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) स्थानीय भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। अब नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर सीएमओ पर कोरोना की रोकथाम में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम से सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को भेजे पत्र में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा है कि सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर जिले में कोविड महामारी के प्रसार को रोकने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। जब कोई कोरोना संक्रमित मरीज आता है तो उससे इलाज के लिए मना कर दिया जाता है। अस्पताल में न वेंटिलेटर की सुविधा है और न ऑक्सीजन की।
विज्ञापन

चेयरमैन ने आरोप लगाया है कि कई बार सीएमओ मरीज के साथ काफी अभद्र व्यवहार करते हैं और यह भी कहते हैं कि जिससे कहना चाहो, कह दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि सीएमओ की लापरवाही के चलते आज जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या पांच सौ से ज्यादा पहुंच गई है। सीएमओ मरीजों का फोन भी नहीं उठा रहे। उन्होंने कहा है कि उनकी इस कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मरीजों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन आदि सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed