{"_id":"5ddad8258ebc3e54df13961b","slug":"hathras-accused-of-killing-teenager-arrested-sasni-news-ali219657295","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किशोर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किशोर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
किशोर की हत्या में तीनों आरोपी गिरफ्तार
गला दबाकर की गई थी 13 वर्षीय आकाश की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी (हाथरस)। क्षेत्र के ग्राम वीरनगर में किशोर की गला दबाकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों तपन पुत्र डालचंद्र, संगीता पत्नी तपन, सुशील पत्नी अनिल निवासीगण वीरनगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दरअसल, बुधवार को ग्राम वीरनगर में 13 वर्षीय आकाश पुत्र अनिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आकाश कक्षा पांच का छात्र था। इसकी खबर आकाश की ननिहाल पक्ष को हुई तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाने में की थी। इस आधार पर पुलिस गांव पहुंच गई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाकर हत्या करना आया था, जिसके बाद मृतक आकाश के नाना बादाम सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी धुविया थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।