{"_id":"6318e423f8dbe516c8178dd0","slug":"hathras-accused-of-being-arbitrarily-on-the-road-sadabad-news-ali2998738155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रास्ते को लेकर प्रधान पर मनमानी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रास्ते को लेकर प्रधान पर मनमानी करने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव मंस्या के रहने वाले महिपाल पुत्र राजन सिंह ने प्रधान पर चकरोड में मनमानी का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने अपर जिलाधिकारी से शिकायत की है। महिपाल पहले भी इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अब इस मामले में अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिकायत में बताया गया है कि कुछ समय पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। अब पैतृक भूमि सभी भाइयों के हिस्से में है। सभी भाइयों के नाम राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज हो चुके हैं। उनके कृषि भूमि के एक तरफ खाद के गड्ढे हैं तथा एक दिशा में चक मार्ग है जिसकी चौड़ाई चार मीटर है।
लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाइश कर चक मार्ग की चौड़ाई चार मीटर दर्शाई है। इसके बावजूद गांव के एक अन्य व्यक्ति के दबाव में आकर प्रधान मनमानी करने पर उतारू है। प्रधान चक मार्ग पांच मीटर चौड़ा कराना चाहता है। इसके लिए उसके कृषि भूमि में से एक मीटर जमीन लिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। महिपाल ने समस्या निस्तारण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। संवाद