{"_id":"60788e528ebc3ec39955ff3f","slug":"hathras-accused-of-assault-on-a-candidate-hathras-news-ali2611916184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रत्याशी पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रत्याशी पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव टिमरली में वोट डालने जा रहे एक व्यक्ति के साथ प्रधान प्रत्याशी ने मारपीट कर दी। उसने इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है।
राजन पुत्र भूरी सिंह निवासी टिमरली मुरसान ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह वोट डालने के लिए गांव के बूथ पर जा रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान, प्रधान प्रत्याशी सहित तीन लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए कहने लगे।
आरोप है कि मना करने पर उन लोगों ने उसके हाथ से पर्ची छीन ली और मारा पीटा भी। मारपीट होने के बाद राजन ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस को आता देख मारपीट करने वाले लोग मौके से भाग गए। संवाद