फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused arrested including stolen jewelery, pistol also recovered

हाथरस : चोरी हुए आभूषणों समेत आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Tue, 18 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused arrested including stolen jewelery, pistol also recovered
पुलिस हिरासत में चोरी का आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किए हुए आभूषण, घटना में प्रयोग करने वाला एक कटर एवं अवैध असलहा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर 2021 को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन निवासी दीपक सोनी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। अज्ञात चोर उसके घर से आभूषण आदि समान चोरी कर ले गए। वहीं एक दिसंबर 2021 को ऐंहन के ही रहने वाले नरेंद्र कुमार ने भी पुलिस को उनके यहां चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

यहां से आभूषण, नकदी आदि सामान चोरी हुआ था। दोनों ही मामलों को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार व पुरा चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने टीम के साथ मिलकर ऐंहन गांव के पास से वहीं के रहने वाले अशोक कुमार के पुत्र सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से चोरी का सामान एक अंगूठी पीली धातु, एक लॉकेट पीली धातु, दो कडे, दो लच्छे, एक कोधनी सफेद धातु, एक कटर (घटना में प्रयुक्त), एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed