{"_id":"62fd2b6b6b7d275ea330697e","slug":"hathras-accountants-submitted-memorandum-to-sdm-regarding-demands-hathras-news-ali298339735","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लेखपाल संघ की तहसील सदर शाखा की बैठक तहसील सदर परिसर में हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार रखे गए। एसडीएम सदर को ज्ञापन भी सौंपा गया।
कार्यवाहक अध्यक्ष डालचंद्र ने कहा कि 30 जुलाई को लेखपालों का वेतन ग्राम प्रधानों द्वारा संतुष्टि पत्र देने के बाद ही आहरित करने का आदेश दिया गया था, जबकि ग्राम प्रधान कभी पूर्ण रूपेण संतुष्ट नहीं किए जा सकते हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी तहसीलों में वेतन आहरण कर दिया गया है, लेकिन सदर तहसील में वेतन आहरण न होने से लेखपालों में रोष है।
लेखपाल मोहित शर्मा की तैनाती छोटुआ नवीपुर क्षेत्र पर मात्र दो दिन पहले की गई थी, लेकिन यह तथ्य जिलाधिकारी के संज्ञान में नहीं था। पिछले एक माह से उस क्षेत्र पर किसी लेखपाल के तैनाती नहीं थी, फिर भी अकारण ही लेखपाल का निलंबन किया गया।
लेखपालों ने कहा कि 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोप पत्र नहीं दिया गया है। वर्तमान में अधिकांश लेखपाल दो-दो क्षेत्रों पर कार्य कर रहे हैं, जबकि चार लेखपाल को अपने द्वारा प्रभारी राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
यह शासनादेश के विरुद्ध है। वर्तमान में तहसील हाथरस संपूर्ण हाथरस जिला खसरा फीडिंग में प्रथम स्थान पर है। यह लेखपाल द्वारा दिन-रात की गई मेहनत का परिणाम है। इसके बावजूद 11 लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद