फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ABVP burns effigy of Tamil Nadu government in Lavanya suicide case

हाथरस : लावण्या आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार का अभाविप ने फूंका पुतला

Sat, 19 Feb 2022 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hathras: ABVP burns effigy of Tamil Nadu government in Lavanya suicide case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

छात्रा लावण्या आत्महत्या मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सासनी गेट चौराहे पर प्रदर्शन कर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
पदाधिकारियों का कहना था कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले में 17 वर्ष की छात्रा लावण्या ने स्कूल प्रशासन द्वारा डाले जा रहे धर्मांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। राज्य सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने बर्बरता की हदों को पार कर दिया है।
विज्ञापन

यह लड़ाई एक छात्रा की न होकर देश भर के सभी छात्र-छात्राओं की है, जो धर्मांतरण के लिए प्रताड़ना झेल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में जिला विस्तारक राज मिश्रा, प्रियंका त्रिपाठी, तहसील संयोजक गौरव रावत, मोहिनी कुशवाहा, नगर मंत्री देव शर्मा, अंजली ठाकुर, मोहिनी, आशा, हर्षवर्धन, सुहाना, मुदित, रोहित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed