न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना ने कहा है कि पार्टी पंचायत चुनाव लड़ेगी। वह यहां इगलास अड्डा पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है।
इसकी घोषणा खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में जनता को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। जैसे 200 यूनिट बिजली मुफ्त, 400 यूनिट तक आधे दाम पर, वाईफाई फ्री है। वहां सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा काफी बेहतर है। इस मौके पर जगदीश यादव, केदार वर्मा, हरीमोहन सारस्वत, रहमत खां, सौरभ उपाध्याय, रनवीर सिंह, रमेशचंद राठौर आदि मौजूद थे।