फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A youth of another community took away the teenager by seduction, recovered in Agra

हाथरस : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, आगरा में बरामद

Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A youth of another community took away the teenager by seduction, recovered in Agra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय एक किशोरी को शहर के नाई का नगला निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। यह युवक दूसरे समुदाय का है। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कई पदाधिकारी भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गए और किशोरी के पिता को लेकर हाथरस जंक्शन थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, बताते हैं कि आगरा पुलिस ने इस युवक और किशोरी बरामद कर लिया है। इसे लेकर यहां की पुलिस भी देर रात तक आगरा पुलिस के संपर्क में थी।
शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी एक युवक हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक ढाबे पर नौकरी करता था। वह इसी ढाबे के निकट एक गांव में पानी भरने के लिए जाता था। वहां उसकी मुलाकात 17 वर्षीय एक किशोरी से हो गई। आरोप है कि दूसरे समुदाय के इस युवक ने इस किशोरी को फंसा लिया और वह मंगलवार की रात्रि में उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता बाहर मेहनत-मजदूरी करते हैं। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने उसके पिता को इस मामले की सूचना दी और खुद भी किशोरी और इस युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक चूंकि दूसरे समुदाय का था और किशोरी दूसरे समुदाय की तो इस मामले की जानकारी मिलने पर आरएसएस के कुछ पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए और पूरे मामले की जानकारी कर किशोरी के पिता को लेकर थाना हाथरस जंक्शन पहुंचे। वहां किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अकबर निवासी नाई का नगला हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, बताते हैं कि यह किशोरी और युवक को आगरा पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी रीतेश कुमार का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है और मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed