फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A woman turns out to be Corona positive in Sahapau

हाथरस: सहपऊ में एक महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A woman turns out to be Corona positive in Sahapau
हाथरस: सहपऊ में महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉट स्पॉट में बैरिकेडिंग लगवाते नगर पंचायत - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सीएचसी सहपऊ पर नियमित जांच के लिए गई कस्बे के गांधी बाजार निवासी 40 वर्षीय महिला रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसकी पुष्टि सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन ने की है। महिला के कोरोना संक्रमित निकलने से कस्बे में सनसनी फैल गई।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि महिला रक्षाबंधन को अपने मायके सराय हकीम अलीगढ़ अपने पति एवं दोनों बच्चों के साथ गई थी। टीम ने पॉजिटिव महिला को छोड़कर उसके पति एवं बच्चों सहित पांचों अन्य सदस्यों का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के परिजनों सहित उसके पास के तीन मकानों में रहने वाले पांच अन्य लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। महिला को उसके घर में ही आइसोलेट करते हुए परिजनों को उससे दूर रहने की हिदायत दी गई है। सीएचसी स्टाफ द्वारा उसका घर पर ही कोरोना का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की टीम ने बाजार का पूरी तरह सैनिटाइजेशन किया। एसडीएम सादाबाद ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कोरोना संक्रमित के घर से 100 मीटर तक के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस एरिया में आने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस मौके पर जीएसटी के सहायक आयुक्त राकेश कुमार शुक्ला ने भी पॉजिटिव महिला के पति से जानकारी प्राप्त की और कोरोना से बचने के सुझाव भी दिए। इस अवसर पर डॉ. एके वार्ष्णेय, कोतवाल सत्यप्रकाश, एसआई अखिलेश कुमार, ईओ उमाकांत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed