{"_id":"6291156c7fc38262342b3468","slug":"hathras-a-woman-got-shot-in-the-middle-of-a-dispute-between-two-parties-hathras-news-ali292555289","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो पक्षों में विवाद के बीच में आई महिला को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो पक्षों में विवाद के बीच में आई महिला को लगी गोली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में दो पक्षों में हो रहे विवाद के दौरान बीच में आई महिला गोली लगने से घायल हो गई। उसे आधी रात को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी गौरव से गांव के ही तीन युवक शराब के लिए रुपये मांग रहे थे। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय रेशमा पत्नी ज्ञान सिंह अपने घर से बाहर आई और उनके पास पहुंच गई। इस बीच शराब के लिए पैसे मांग रहे युवकों ने गोली चला दी। गोली रेशमा को लग गई और वह घायल हो गई।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर तीन नामजदों अंशू, रिंकू और मनीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब नामजदों की तलाश में जुटी है। संवाद