फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A three-member committee will be formed at the end of the term in the municipal bodies

हाथरस : नगर निकायों में कार्यकाल समाप्ति पर बनेगी त्रिसदस्यीय कमेटी

Thu, 05 Jan 2023 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A three-member committee will be formed at the end of the term in the municipal bodies
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन की ओर से स्थानीय नगर निकायों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत निकायों के कार्यों के प्रबंधन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद शासन की ओर से त्रिसदस्यीय समिति गठित कर स्थानीय नगर निकायों के कार्यों के संपादन के लिए व्यवस्था की जाएगी।
नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर कार्यकाल समाप्ति के बाद नगर निकायों में विकास कार्य व अन्य कार्यों के संचालन को लेकर अब शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सभी नगर निकायों से प्रथम बोर्ड की बैठक का ब्योरा ले लिया गया है, जिससे नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद कार्यों का संचालन करने के लिए व्यवस्था निर्धारित की जा सके।
विज्ञापन

अब शासन स्तर से इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कार्यकाल समाप्त होने के बाद त्रिसदस्यीय कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी नगर निकायों में निर्वाचन होने तक कार्यों का संपादन करेगी। इस आदेश के आने के बाद प्रशासन की ओर त्रिसदस्यीय कमेटी बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय बोर्ड की प्रथम बैठक
नगर पालिका परिषद हाथरस 06.01.2018
नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ 06.01.2018
नगर पंचायत सादाबाद 03.01.2018
नगर पंचायत सासनी 06.01.2018
नगर पंचायत मुरसान 06.01.2018
नगर पंचायत मेंडू 06.01.2018
नगर पंचायत हसायन 06.01.2018
नगर पंचायत पुरदिलनगर 12.01.2018
नगर पंचायत सहपऊ 04.01.2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed