फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A thick sheet of fog covered the sky

हाथरस : आसमान में छायी कोहरे की घनी चादर

Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A thick sheet of fog covered the sky
हाथरस : आगरा रोड पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गुलाबी ठंड के साथ ही अब कोहरे पड़ने शुरू हो गए हैं। रविवार की तड़के जब लोग घरों से बाहर टहलने निकले तो वातावरण में छाई कोहरे की घनी चादर को देख उनके कदम ठिठक गए। लिहाजा, कोई टॉर्च लेकर बाहर निकला तो किसी ने कोहरे की चादर छंट जाने का इंतजार किया। कोहरे की वजह से आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दृश्यता काफी कम रही। वाहन लाइट जलाकर धीरे-धीरे रेंगते हुए दिखाई दिए।
नवंबर माह के समाप्त होने में अब सिर्फ नौ दिन का समय शेष है, ऐसे में सर्दी लगातार बढ़ रही है। सुबह शाम लोग ठंड का अहसास करने लगे हैं। गर्म कपड़े संदूकों से निकल आए हैं। बाजार में भी गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार की तड़के सीजन का पहला कोहरा पड़ने से क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया। कोहरे के चलते सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। हाईवे पर थोड़ी दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। काफी वाहन होटल-ढाबों के पास वाहनों को रोके खड़े रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed