फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A small state formed by joining Agra-Aligarh division, only then development will happen

हाथरस : आगरा-अलीगढ़ मंडल को मिलाकर बने छोटा राज्य, तभी होगा विकास

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A small state formed by joining Agra-Aligarh division, only then development will happen
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ताज प्रदेश निर्माण समिति की ऑनलाइन बैठक में शनिवार को आगरा और अलीगढ़ मंडल को मिलाकर ताज प्रदेश बनाए जाने की मुहिम को तेज करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक आगरा और अलीगढ़ मंडल को मिलाकर नया प्रदेश नहीं बनेगा, तब तक क्षेत्र पीछे ही रहेगा। किसी भी हालत में ताज प्रदेश बनना ही चाहिए। अपने देश में ही प्रस्तावित ताज प्रदेश से भी छोटे-छोटे राज्य हैं, फिर यह क्यों नहीं बन सकता। ताज प्रदेश बनने पर क्षेत्र के नागरिकों को 100 किलोमीटर के दायरे में सारी सुविधाएं मिलेंगी। सरकारों का प्रशासनिक तंत्र पर होने वाला खर्चा कम होगा। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगा।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि इसके लिए सोमवार को आगरा में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसी तरह के ज्ञापन आगरा और अलीगढ़ मंडल के हर जिले में वहां के पदाधिकारियों द्वारा दिए जाएंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी केंद्र और राज्य सरकार तक मांग पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केपी सिंह ने की। बैठक में समिति के महासचिव कर्नल उमेश वर्मा, सचिव दिनेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक तोमर, जोगेंद्र सिंह चाहर, संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह, एसके वार्ष्णेय, व्यापारी नेता पवन बंसल, सीजे थापर, सुनील अग्रवाल, विकास मोहन बंसल, यूसुफ खान, पुष्पेंद्र सोनी, सीपी सिंह सिकरवार, महादेव शरण अटल, संजय दीक्षित एडवोकेट, सेवानिवृत्त पीसीएस राम नगीना, यादराम वर्मा, राम सिंह एडवोकेट, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed