फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A road-bus bus driver-driver was assaulted

हाथरस : रोडवेज बस के चालक-परिचालक में हुई मारपीट

Wed, 27 Jan 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A road-bus bus driver-driver was assaulted
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कानपुर से मंगलवार की रात को दिल्ली जा रही रोडवेज बस के चालक-परिचालक में उस समय मारपीट हो गई, जब परिचालक की परिचित युवती ने चालक पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और बस अर्धरात्रि को कोतवाली पर आकर रुक गई। पुलिस ने चालक-परिचालक दोनों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बस में विवाद उस समय शुरू हुआ, जब परिचालक के पास बैठी एक युवती उससे हंसकर बात कर रही थी। युवती का कहना है कि परिचालक की ससुराल उसके गांव में है और वह उससे ले से ही परिचित है। एटा में चालक ने युवती पर फब्ती कस दी और वह अपनी सीट से उठकर परिचालक की सीट पर आ गया और कहने लगा तू बस चला, मैं युवती के पास बैठूंगा। इस बात को लेकर युवती ने हंगामा कर दिया। उसका कहना था कि चालक ने उसके साथ छेड़ख
विज्ञापन

ानी की है। इस दौरान बस चलती रही और चालक परिचालक एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे। सिकंदराराऊ से कुछ पहले बस रुकी तो चालक-परिचालक के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहीं से पुलिस को फोन कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस बस को कोतवाली पर ले आई और उसको वहीं खड़ा करा लिया। इधर, रात में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें दूसरी रोडवेज से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि चालक और परिचालक का शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया गया है। दोनों की हरकत के बारे में डिपो प्रभारी को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed