{"_id":"5fd3b9718ebc3e41db1c0700","slug":"hathras-a-reward-of-25-thousand-rupees-arrested-hathras-news-ali250891087","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस के अलावा चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर इनामी/वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनोज को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मनोज के विरुद्ध विभिन्न थानों पर लूट, डकैती, चोरी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाथरस जंक्शन के सलेमपुर अड्डे पर किशनपाल वर्मा नामक सुनार के साथ हुई लूट की घटना में शामिल था। इस घटना का 31 अक्तूबर को खुलासा हुआ, जिसमें तीन अभियुक्तों को मय अवैध असलहा और लूटे गए आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
26 नवंबर 2020 को इस घटना में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त अभियुक्त साकिर उर्फ साबिर को गिरफ्तार किया गया था। घटना में अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी राजेंद्र कॉलोनी सोखना फरार चल रहा था। उसको शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद्र, एसएसआई आदेश कुमार, शीलेश कुमार, चेतन राजौरा, जोगेंद्र सिंह, सोनवीर सिंह, श्रीकांत, प्रवीन कुमार शामिल थे।