फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A nine-month-old girl dies from a current in the cooler

हाथरस: कूलर में करंट से नौ महीने की बच्ची की मौत

Tue, 11 Aug 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A nine-month-old girl dies from a current in the cooler
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में एक बच्ची को कूलर से करंट लग गया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अस्पताल से घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
इमरान निवासी रमनपुर की नौ माह की बेटी हिना कमरे के बाहर खेल रही थी। यहां पर कूलर रखा हुआ था। सुबह के वक्त पति-पत्नी कार्य में व्यस्त थे। बच्ची खेलते हुए कूलर के पास पहुंच गई और उसे छू लिया। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट आ रहा था। करंट लग जाने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

बच्ची की चीख सुनकर परिजन घबरा गए। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। आसपास के लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed