फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A fight broke out between two parties over the exchange of money

हाथरस : रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A fight broke out between two parties over the exchange of money
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मुरसान गेट सीटूसी मॉल के बाहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और सरियों से प्रहार करने लगे। दोनों ओर से हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुरसान गेट स्थित रामनगर कॉलोनी में गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी का आवास है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर को वह मोहल्ले में एक दुकान पर बैठे हुए थे। तभी वहां एक महिला कई लोगों को लेकर आ गई। महिला ने उनके भाई की पत्नी से पैसों को लेकर कहासुनी कर दी। जब काफी देर तक हंगामा शांत नहीं हुआ तो दुकान पर बैठे गुलाटी ने मौके पर जाकर हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला व उसके साथ आए लोगों ने उन पर सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायल और उसके भाई की पत्नी को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरी पक्ष के घायल मां-बेटा का भी उपचार कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली सदर प्रभारी इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed