{"_id":"601c35728ebc3e74a75138fd","slug":"hathras-a-campaign-to-recover-35-crores-from-47-hundred-consumers-from-today-hathras-news-ali25542974","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 47 सौ उपभोक्ताओं से 35 करोड़ वसूलने के लिए आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 47 सौ उपभोक्ताओं से 35 करोड़ वसूलने के लिए आज से चलेगा अभियान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 47 सौ उपभोक्ताओं ने दिसंबर 2019 से बकाया जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 35 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया वसूली के लिए कनेक्शन काटने के अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हाथरस सहित सभी कस्बों में होगी। इस दौरान बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली विभाग का करीब 700 करोड़ रुपये का बकाया है। अब विभाग द्वारा श्रेणीवार बकाया वसूलने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। पहले चरण में जिले के 47 सौ उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। इन्होंने दिसंबर 2019 से आज तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है।
इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए बिजली टीम शुक्रवार को इनके दरवाजे पर पहुंचेंगी, जिसमें सादाबाद, सासनी, मेंडू, हाथरस शहर और पुरदिलनगर आदि कस्बे शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि 47 सौ लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये वसूलने के लिए शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा।