फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A bike riding constable going to serve summons collides, dies

हाथरस: सम्मन तामील कराने जा रहे बाइक सवार कांस्टेबल को मारी टक्कर, मौत

Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A bike riding constable going to serve summons collides, dies
हाथरस: सड़क हादसे में सिपाही की मौत के बाद बागला जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्रांतर्गत मथुरा रोड पर शुक्रवार की देर रात को एक बाइक सवार कांस्टेबल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। कांस्टेबल मुरसान कोतवाली में तैनात थे। दुर्घटना करने वाला चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। मौके पर कोतवाली मुरसान पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई थी।
मुरसान थाने में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा (54 वर्ष) पुत्र यशोदा नंदन निवासी वीरपुर नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद हाल निवासी गीता विहार कॉलोनी, मथुरा जब अपनी बाइक से सम्मन तामील कराने के लिए जा रहा थे तो रात्रि 10.30 बजे के लगभग मथुरा रोड पर कंचना फाटक के निकट उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने वाला चालक अपने वाहन को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर मुरसान थाना पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन उनको बागला जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed