फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 98.68% adolescents in the age group of 15 to 17 years have taken the first dose of vaccine

हाथरस : 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 98.68 फीसदी किशोर ले चुके हैं टीके की पहली खुराक

Fri, 01 Apr 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 98.68% adolescents in the age group of 15 to 17 years have taken the first dose of vaccine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

किशोर अच्छी तरह समझ गए हैं कि कोरोना से टीका ही बचाएगा। यही कारण है कि जिले में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 98.68 फीसदी किशोर प्रथम खुराक ले चुुके हैं। दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या करीब 45 फीसदी है। यह सफलता जनता एवं सरकारी स्कूलों के सहयोग से मिली है।
जिले में एक लाख 9,742 किशोरों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बृहस्पतिवार तक एक लाख आठ हजार 291 किशोर प्रथम डोज और करीब 48 हजार 520 से अधिक किशोर दूसरी खुराक ले चुके हैं। शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए स्कूल प्रबंधक एवं अभिभावक स्कूलों में एक दिन के बदले एक सप्ताह शिविर वकालत कर रहे हैं। साथ ही बातचीत कर अभिभावकों को विश्वास में लेने का भी सुझाव दे रहे हैं। वहीं 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 66281 लक्ष्य के सापेक्ष चार फीसदी से अधिक बच्चे कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

सभी लोग समझ गए हैं कि कोरोना से टीका ही बचाएगा। शुरू में इसको लेकर संशय की स्थिति थी, लेकिन अब साबित हो गया है कि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है। परिवार में सभी टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यवीर, किशोर
कोरोना से काफी लोगों की मौत हुई है। उस वक्त सभी लोग डरे हुए थे, कोविड रोधी टीका लगने के बाद मौत की संख्या में कमी आई है। मेरे परिवार में सभी लोग टीका लगवाकर सुरक्षित हो चुके हैं।
-अभिषेक, किशोर
टीके की दोनों खुराक लेने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई है। सभी को यह टीका लगवा लेना चाहिए। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे हमारी सुरक्षा है।
-अंशुल, किशोर
मैंने तो दोनों खुराक लगवा ली हैं। मेरे परिवार के सभी सदस्य भी दोनों खुराक लगवा चुके हैं। इसके बाद से हम सभी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना से बहुत नुकसान हुआ है। टीका लगने के बाद लोगों की जिंदगी बची है।
-वसू, किशोर
हमारे कॉलेज के 15 से 17 वर्ष के अधिकतर बच्चे कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। अभी यूपी बोर्ड परीक्षा चल रही है। ऐसी स्थिति में कॉलेजों में परीक्षा के बाद ही टीकाकरण शिविर लगवाए जाएंगे। बच्चे स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं।

-सत्यभान गुप्ता, प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस
जिले में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के ज्यादातर किशोरों को टीका लग चुका है। इसके अलावा 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी कोरोना टीका लगाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है। अभिभावक खुद अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
-विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed