{"_id":"62f0051f8f229d12bb2c5ccd","slug":"hathras-9-972-people-got-precautionary-vaccine-in-special-campaign-hathras-news-ali2977338169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विशेष अभियान में 9,972 लोगों को लगाया एहतियाती टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विशेष अभियान में 9,972 लोगों को लगाया एहतियाती टीका
विज्ञापन
हाथरस : सीएमओ कार्यालय पर एहतियाती खुराक शिविर का शुभारंभ करतीं विधायक सदर अंजुला माहौर व नगर पाल
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार को जिलेभर में कोरोनारोधी टीके की एहतियाती खुराक के लिए वृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिलेभर में 125 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। हालांकि बारिश के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी रहीं, फिर भी 9,972 लोगों ने टीके की एहतियाती खुराक लगवाई।
सदर विधायक अंजुला माहौर ने रविवार को शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर फीता काटकर कर वृहद शिविर की शुरुआत कराई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि 18 से 59 वर्ष के लोगों को 15 जुलाई से निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को पात्र लोगों को एहतियाती खुराक लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 75 दिनों के लिए प्रदेश में 18 साल अधिक उम्र के नागरिकों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। इस क्रम में रविवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एहतियाती खुराक के लिए वृहद शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, सीएमओ मंजीत सिंह, डीआईओ डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, डब्ल्यूएचओ से डॉ. प्रीती, वीसीसीएम दिनेश सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. चंद्रवीर आदि मौजूद रहे। संवाद