फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 78 women honored at the launch of Mission Shakti Phase III

हाथरस : मिशन शक्ति फेस तीन के शुभारंभ पर 78 महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 22 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 78 women honored at the launch of Mission Shakti Phase III
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत महिला को सम्मानित करते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ फेस-एक व फेस-दो की भांति वृहद रूप से मिशन शक्ति फेस तीन का शुभारंभ जिला स्तर पर कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर हरिशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मिशन शक्ति फेस तीन के शुभारंभ पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 78 महिलाओं को शॉल, सम्मान प्रमाण पत्र, मास्क और राखी देकर सम्मानित किया गया। विधायक सिकंदराराऊ ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बेटी और बेटों में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें।
विज्ञापन

विधायक सदर हरिशंकर माहौर ने कहा कि संपूर्ण विश्व में शक्ति के रूप में नारी हर रूप में विराजमान है। हमें उसके हर रूप का आदर व सम्मान करना चाहिए। डीएम ने कहा कि आज के समय में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं ने अपना परचम न फहराया हो। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नारी शक्ति को अवसर देने के लिए चंदपा थाना प्रभारी नीतावीर सिंह का उदाहरण दिया कि जिस विश्वास के साथ जनवरी माह में चंदपा थाने की कमान नीता को दी गई थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है और क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेज वन व फेज दो की भांति ही मिशन शक्ति फेज तीन भी 21 अगस्त से 31 दिसंबर 2021 तक एक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त ब्लॉकों, पंचायतों, शहरी निकायों और थानों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए योजनाएं संचालित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed