फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 75 quintals of government quota recovered after raiding

हाथरस: छापा मारकर सरकारी कोटे का 75 कुंतल चावल किया बरामद

Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 75 quintals of government quota recovered after raiding
हाथरस: चावल के गोदाम पर छापा मारती प्रशासनिक टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माया टाकीज के निकट मुरलीधर कॉलोनी में एक मकान से बृहस्पतिवार को कोटे का चावल कालाबाजारी के शक में बरामद किया है। आपूर्ति विभाग ने छापे में 75 क्विंटल चावल व एक क्विंटल चावल का पिसा हुआ आटा बरामद किया है। छापे के दौरान विभाग के अधिकारियों को ताला तोड़कर घर में घुसना पड़ा। चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
मुखबिर के जरिये जिला प्रशासन को सूचना मिली की माया टाकीज के निकट मुरलीधर कॉलोनी में एक मकान में सरकारी कोटे के चावल का स्टॉक किया जा रहा है। इस चावल की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर डीएसओ सुरेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। मकान पर मौजूदा लोगों ने अंदर से ताला लगा लिया। मकान पर ताला की स्थिति में डीएसओ ने तहसील प्रशासन से मदद मांगी और नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया। नायब तहसीलदार की देखरेख में मकान का ताला तुड़वाया गया। मकान का ताला तुड़वाने पर नजारे को देखकर अधिकारियों की आंखें खुली रह गईं।
विज्ञापन

मकान के अंदर बने गोदाम में 75 क्विंटल चावल मिला। चावल से पिसा हुआ करीब एक क्विंटल आटा बरामद किया। मकान के अंदर काम करते हुए पांच मजदूर मिले। इन सभी मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस मकान का स्वामी चावल की कालाबाजारी का काम करता था। इस व्यक्ति द्वारा ई रिक्शा से गांवों से राशन कार्डधारकों से चावल की खरीद की जाती थी। ई रिक्शा संचालक कार्डधारकों से 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल खरीदते हैं और कालाबाजारियों को 15 रुपये किलो में चावल की बिक्री करते हैं। उन्होंने बताया कि इस कालाबाजारी में अशोक, गिर्राज, मुरारी निवासीगण अटल टाल का नाम सामने आया है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैक्स रैकेट चलने की भी मिली थी सूचना
हाथरस। शुरू में पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि इस मकान में सैक्स रैकेट भी संचालित होता है और यहां देह व्यापार का धंधा होता है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि यहां फर्जी कॉल सेंटर का भी संचालन होता है। मकान स्वामी इस धंधे में भी लिप्त है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने इसे लेकर भी पूछताछ की। कोतवाली निरीक्षक सदर जगदीशचंद्र का कहना है कि इसे लेकर सूचना मिली थी कि यहां फर्जी कॉल सेंटर चलता है और सैक्स रैकेट भी संचालित है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed