फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 74% children in the age group of 12 to 14 years got vaccinated

हाथरस : 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 74 फीसदी बच्चों को लगा टीका

Sat, 30 Apr 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 74% children in the age group of 12 to 14 years got vaccinated
हाथरस : एमएलडीबी इंटर कॉलेज में होता विद्यार्थियों का टीकाकरण। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि कोरोना की जंग में अब 12 से 14 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का आंकड़ा 74 फीसदी के पार पहुंच गया है। यह ग्राफ दिन-प्रतिदिन चढ़ रहा है।

कोविड-19 की जंग से कोई भी अछूता नहीं है। तभी तो यहां पर अब कोरोना रोधी टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन क ग्राफ काफी ऊंचा पहुंच चुका है। स्कूल-कॉलेजों में भी टीकाकरण के लिए हर दिन शिविर आयोजित कराए जा रहे हैं। लोगों को कोरोना के प्रति सावधान भी किया जा रहा है, ताकि टीका लगने के बाद भी वह मास्क लगाएं और बार-बार हाथों को धोएं। अब तक जिले के 24 लाख 22715 महिला, पुरुष व बच्चे कोरोना रोधी टीका ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

यह है टीकाकरण का आंकड़ा
-15 से 18 वर्ष तक प्रथम डोज 100 फीसदी से अधिक।
-15 से 18 वर्ष तक द्वितीय डोज 53 फीसदी।
-12 से 14 वर्ष तक प्रथम डोज 74 फीसदी।
-12 से 14 वर्ष तक द्वितीय डोज 2 फीसदी।
- कुल प्रथम डोज प्राप्त लाभार्थी 115 फीसदी।
- कुल द्वितीय डोज प्राप्त लाभार्थी 95 फीसदी।
- कुल तृतीय डोज प्राप्त लाभार्थी 130 फीसदी से अधिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed