{"_id":"5f6a47e28ebc3e733844d743","slug":"hathras-70-roads-in-the-district-will-be-pit-free-construction-will-be-done-with-more-than-one-crore-rupees-hathras-news-ali244475057","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले की 70 सड़कें होगी गड्ढामुक्त, एक करोड़ रुपये से अधिक लगात से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले की 70 सड़कें होगी गड्ढामुक्त, एक करोड़ रुपये से अधिक लगात से होगा निर्माण
विज्ञापन
हाथरस: इगलास रोड की गड्ढायुक्त सड़क पर जलभराव।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की 70 सड़कों को जल्द ही गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। लोनिवि को इस काम के लिए शासन से पहली किश्त भी मिल गई है। काम की शुरुआत भी जल्द कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों आदेश जारी किया था कि नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। इसके बाद जिले का लोनिवि हरकत में आ गया। खराब सड़कों का सर्वे किया गया। जिलेभर की 70 ऐसी सड़कों का चयन किया गया, जोकि वर्तमान में गड्ढायुक्त हैं। लोनिवि ने इन सड़कों की सूची शासन को भी भेज दी।
शासन स्तर से लोनिवि को करीब 36 लाख रुपये की पहली किस्त भी मिल गई है। सभी सड़कों को सुधारने पर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। लोनिवि के एक्सईएन आनंद कुमार का कहना है कि नवरात्र से पहले जिले की 70 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इस काम में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।