{"_id":"62c5c6ac4ebc826257243b96","slug":"hathras-6-5-crore-rupees-sought-from-the-government-for-the-fodder-of-the-cow-hathras-news-ali2954853125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोवंश के चारे के लिए शासन से मांगे 6.5 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोवंश के चारे के लिए शासन से मांगे 6.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन
हाथरस : पराग डेयरी स्थित अस्थायी गोशाला में विचरण करते गोवंश। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में संचालित गोशालाओं में रहने वाले निराश्रित गोवंश के चारे के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 6.5 करोड़ रुपये की मांग शासन को भेजी गई है। शासन स्तर से बजट आने के बाद ब्लॉकों व नगर निकायों से प्राप्त मांग के अनुसार बजट जारी किया जाएगा।
जिले की ग्राम पंचायतों, ब्लॉक स्तर व नगर निकाय स्तर पर आवारा गोवंश को रखने के लिए गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से कर्मचारियों को देखभाल के लिए तैनात किया गया है।
पशु चिकित्साधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि सभी गोशालाओं से मांग के अनुसार शासन को 6.5 करोड़ रुपये की चारे के लिए मांग भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 56 लाख रुपये का बजट मौजूद है। इस बजट से संबंधित गोशालाओं में चारे की व्यवस्था कराई जा रही है। संवाद