{"_id":"62e18a43bffc3b1dcf65903e","slug":"hathras-57-students-will-get-scholarship-for-studies-till-12th-hathras-news-ali2969583199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 57 विद्यार्थियों को 12वीं तक की पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 57 विद्यार्थियों को 12वीं तक की पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 57 विद्यार्थियों को 12वीं की पढ़ाई तक छात्रवृत्ति मिलेगी। इन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है। जिनमें 15 विद्यार्थी बेसिक के स्कूलों के शामिल हैं। जिन्हें प्रति वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में 12वीं की पढ़ाई के लिए मिलेगी।
जिले में पिछले दिनों सरस्वती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा योजना शैक्षिक सत्र 2022-23 के तहत छात्रवृत्ति परीक्षा हुई थी। जिसमें आठवीं में अध्ययनरत 247 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 57 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है।
इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 15 और माध्यमिक के 42 विद्यार्थियों का नाम शामिल है। जिला समन्वयक अशोक चौधरी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परिणाम की सूचना देने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सूचना दे दी गई है। ताकि सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का क्लेम बिल भरा जा सके। संवाद
विज्ञापन
बेसिक के इन स्कूलों के बच्चे हुए पास
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी।
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसई काजी।
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय झगरार।
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरसौटी।