फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 55-year-old businessman turned Corona positive on Manikpur Jalesar Road

हाथरस: मानिकपुर जलेसर रोड पर 55 वर्षीय व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 55-year-old businessman turned Corona positive on Manikpur Jalesar Road
हाथरस: मानिकपुर में एक कारोबारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके परिवार वालों को क्वारंटीन स? - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानिकपुर जलेसर रोड पर एक व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव होने से खलबली मच गई। व्यापारी को तीन जुलाई को हार्ट अटैक आने पर परिवार वाले उनको इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में ले गए थे। वहां से उनको अलीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में चार जुलाई को उनका नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। जांच में यह व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉॅ. प्रकाश मोहन ने बताया कि उनको व्यापारी की कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना डब्ल्यूएचओ के माध्यम से मिली है। उनके परिजनों को क्वारंटीन सेंटर सासनी भेज दिया गया है। इस गली रहने वाले सभी दस परिवारों के कोविड-19 के जांच करवाने के लिए नमूने लिए गए हैं। इस गली को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जब तक इस गली में रहने वालों की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक गली में बाहरी लोगों को प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

इस गली के सभी परिवारों के सदस्यों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। व्यापारी के पास नमक, तंबाकू, चाय, वाशिंग पाउडर आदि सामान की एजेंसी है। पूरे क्षेत्र में उनका कारोबार फैला हुआ है। क्षेत्र के लोगों को इस बात का भय सता रहा है कि यह कारोबारी न जाने किन-किन लोगों के संपर्क में आए होंगे। एसडीएम सादाबाद का कहना है कि व्यापारी के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करवाई जा रही है। व्यापारी हृदय रोग के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी वहीं आई है। भर्ती होने के बाद वह मानिकपुर नहीं लौटे। वहीं रहकर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed