फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 54 meter guard will be placed with the help of two cranes

हाथरस : दो क्रेनों की मदद से रखा जाएगा 54 मीटर का गार्डर

Thu, 04 Feb 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 54 meter guard will be placed with the help of two cranes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर 54 मीटर के गार्डर को स्थापित करने के लिए 250 टन की दो क्रेनों की मदद ली जाएगी। एक क्रेन आगरा से आ गई है। दूसरी क्रेन गाजियाबाद से आने के बाद दो दिन के अंदर काम रफ्तार पकड़ेगा। अति व्यस्ततम इलाका होने के कारण रेलवे का पुल विभाग गार्डर रखने का काम रात में करेगा, ताकि आमजन को परेशानी न हो। पुल विभाग के अधिकारियों का जिला प्रशासन से संपर्क लगातार जारी है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम के बाद अब रेलवे के पुल विभाग ने काम तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को 250 टन वजन उठाने के लिए एक क्रेन तालाब चौराहे पर पहुंच गई। दूसरी क्रेन गाजियाबाद से आएगी।
विज्ञापन

क्रेन के आने के बाद दो दिन में काम तेज होने की उम्मीद है। भीड़ के कारण रेलवे के पुल विभाग को काम में दिक्कतें आ रही हैं, इसलिए पुल विभाग के अधिकारियों के अनुसार गार्डर स्थापित करने का काम रात में किया जाएगा। रेलवे द्वारा मथुरा-कासगंज ट्रैक पर ओएचई लाइन को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed