फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 52 complaints were received in the entire resolution day, eight were settled

हाथरस : संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायतें आईं, आठ निपटाईं

Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 52 complaints were received in the entire resolution day, eight were settled
हाथरस : संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके डीएम रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम अजंली गंगवार और जिला स्तरीय अधिकारियों ने जनसमस्याओं की सुनवाई की।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर मुआयना करके निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 52 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व की 18, चकबंदी की पांच, नगर पंचायत की पांच, बिजली की तीन, विकास की नौ, पुलिस विभाग की 10 और दो शिकायतें अन्य विभागों की थीं। इनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लूट के मामले की शिकायत की
सासनी/हाथरस। गांव जसराना निवासी द्रोपदी पत्नी पंकज ने डीएम एवं एसपी को प्रार्थना देकर गांव के एक व्यक्ति एवं दो अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चार अगस्त को वह चिकित्सक के यहां से दवा लेकर बाइक से अपने गांव जसराना लौट रहे थे तो रात्रि आठ बजे करीब गांव के ही एक नामजद एवं दो अज्ञात लोगों ने बाइक को हाथ देकर रोक लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने द्रोपदी के कुंडल और मंगल सूत्र लूट लिए और पंकज के साथ मारपीट कर भाग गए। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने दिया ज्ञापन
सासनी/हाथरस। तहसील दिवस में प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 28 अक्तूबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 40 हजार प्रधानों ने पंचायत अधिकारी महारैली में भाग लिया था। मांगों को मनवाने के लिए प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया था। सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान मानिकचंद्र, विजय पाल सिंह, सोमेश सोलंकी, नवल किशोर, जितेंद्र कुमार, साबिर, ममता कुमारी, दिनेश कुमार, विजय कुमार, बेबी चौधरी, रेनू देवी, गजेंद्रपाल सिंह, मधुवाला, बनी सिंह आदि प्रधान शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed