फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 45 lakh embezzlement charges for purchasing LED and solar power lights

हाथरस: एलईडी व सौर ऊर्जा लाइटें खरीदने में 45 लाख के गबन का आरोप

Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 45 lakh embezzlement charges for purchasing LED and solar power lights
एलईडी व सौर ऊर्जा लाइटें खरीदने में 45 लाख के गबन का आरोप
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पंचायत सहपऊ अध्यक्ष ने वर्ष 2016-17 में नगर पंचायत में एलईडी लाइटें, सौर ऊर्जा को खरीदने में 45 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उक्त मामले में तकनीकी जांच एजेंसी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
नगर पंचायत सहपऊ के अध्यक्ष विपिन कुमार वशिष्ठ ने सीएम के नाम मंडलायुक्त के यहां एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2016-17 में एलईडी लाइटें व सौर ऊर्जा लाइटों की खरीद में वित्तीय अनियमितता की गई है। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट का एस्टीमेट एक पीस खरीदने के लिए 62200 रुपये की दर का बनाया गया है, जबकि आल सोलर लाइट प्राइज लिस्ट ऑफ इंडिया में समस्त टैक्स के साथ 21000 रुपये वास्तविक मूल्य है।
विज्ञापन

इस आधार पर 47 लाख की सौर ऊर्जा लाइटें तीन गुना दामों पर मनमाने तरीके से खरीदी गई। नगर पंचायत को 75 लाइटें खरीदने में 31.25 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई गई। कंपनी द्वारा कभी भी सर्विस प्रोवाइड नहीं कराई गई। इसी तरह कई स्ट्रीट लाइट खरीद व अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उक्त शिकायत के आधार पर तकनीकी प्रकोष्ठ व प्रशासनिक टीम से जांच कराने की मांग की है। मंडलायुक्त ने इस शिकायत पर चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में सीडीओ, पीडी नेडा विकास भवन अलीगढ़, एक्सईन विद्युत वितरण खंड नगरीय, उप निदेशक स्थानीय लेखा परीक्षा अलीगढ़ मंडल को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed