{"_id":"5df7c8ce8ebc3e87b84dd978","slug":"hathras-43-bigha-wheat-crop-wasted-due-to-weedicide-hasayan-news-ali221547546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खरपतवार नाशक दवा से 43 बीघा गेंहूं की फसल हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खरपतवार नाशक दवा से 43 बीघा गेंहूं की फसल हुई बर्बाद
विज्ञापन
खरपतवार नाशक दवा से खराब हुई फसल को दुकानदार को दिखाते किसान।
- फोटो : HASAYAN
दवा के छिड़काव से 43 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद
पीड़ित किसान ने दुकानदार से मांगा फसल का हर्जाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। क्षेत्र के गांव गढ़ी बीरबल में खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव से एक किसान की 43 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने दुकानदार पर गलत दवा दिए जाने का आरोप लगाते हुए फसल के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
गढ़ी बीरबल निवासी नेत्रपाल सिंह पुत्र रूप सिंह ने अपने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। गेहूं की फसल के उत्पादन के लिए उसने एक दुकानदार से खरपतवार नाशक दवा खरीदकर दुकानदार के बताए नियम के अनुसार उसने गेहूं की फसल में दवा का छिड़काव भी कर दिया था, लेकिन दवा के छिड़काव से गेहूं में पैदा हुआ खरपतवार नष्ट होने के बजाय उसकी 43 बीघा गेहूं की फसल ही झुलस कर बर्बाद हो गई। किसान ने इसकी शिकायत दुकानदार से भी की।
जब दुकानदार किसान की झुलसी हुई फसल को देखने के लिए खेत पर पहुंचा तो फसल झुलसी देखकर हैरान रह गया। इधर, नेत्रपाल सिंह ने दुकानदार से फसल के बर्बाद हो जाने की भरपाई किए जाने की मांग की है और कहा है कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो वह दुकानदार की शिकायत करने के लिए अधिकारियों के पास जाएगा।