{"_id":"626d807ba1a15841453b6bdc","slug":"hathras-4053-candidates-attended-3252-were-absent-hathras-news-ali290509988","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 4053 परीक्षार्थी हुए शामिल, 3252 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 4053 परीक्षार्थी हुए शामिल, 3252 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
हाथरस : नवोदय प्रवेश परीक्षा से पूर्व गेट पर जांच करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 4053 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3252 गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी चक्कर लगाते रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक हुआ और कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया।
शनिवार को जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 22 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके लिए 7305 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 4053 ने परीक्षा दी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर आ गए। बाद में जब परीक्षा समाप्त हुई तो कुछ देर के लिए केंद्रों के बाहर भीड़ दिखाई दी। संवाद
- परीक्षा काफी अच्छी हुई है। उम्मीद है कि पास हो जाऊंगी। नवोदय में प्रवेश मिल जाएगा तो आगे की पढ़ाई और अच्छी होगी। - भावना
- इस परीक्षा के लिए तैयारी की थी। पेपर भी सरल आया था। उम्मीद है कि परीक्षा में पास हो जाऊंगा। - हेमंत
- प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। ऐसे में परीक्षा अच्छी हुई है। मुझे लगता है कि यह परीक्षा में पास कर लूंगा। - आदित्य शर्मा
परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। पेपर भी आसान था। इस पीक्षा को पास करने में मुझे सफलता मिलेगी। - प्रियंका