{"_id":"5f206cf18ebc3e63894d496f","slug":"hathras-400-cows-were-left-in-unclaimed-condition-sikandhra-rahu-news-ali2398354168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 400 गोवंश को लावारिस हालत में छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 400 गोवंश को लावारिस हालत में छोड़ गए
विज्ञापन
हाथरस: पुरदिलनगर खारजा नहर के पास लावारिस हालत में बरामद किए गए गोवंश।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह पुरदिलनगर में खारजा नहर पुल से बड़ी संख्या में गोवंश को लावारिस हालत में बरामद किया है। इनको कुछ लोग पैदल पैदल ले जा रहे थे। पुलिस आने की सूचना से यह लोग गोवंश को पुल पर छोड़कर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक इन सभी गोवंश को सासनी की गोशाला में भेजने की तैयारी की जा रही थी।
बता दें कोतवाली पुलिस को मंगलवार की सुबह खबर मिली कि सैकड़ों गोवंश को कुछ लोग पैदल लेकर जा रहे हैं। जब पुलिस पुल पर पहुंची तो पाया कि सैकड़ों की तादाद में गोवंश वहां विचरण कर रहे थे। पुलिस ने चारों तरफ तलाश की, लेकिन गोवंश को ले जाने वाले कहीं नजर नहीं आए। मौके पर करीब 400 गोवंश मिले। इनमें गाय, बैल, बछड़े थे। इनमें कुछ दुधारू गायें भी शामिल हैं।
प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद तस्करों ने गोवंश को दुधारू मवेशियों के साथ लेकर चलते हैं। जिले में इतनी बड़ी संख्या में यह गोवंश की पहली बरामदगी मानी जा रही है। कोतवाल प्रवेेश राणा ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कौन थे और इतनी संख्या में गोवंश को कहां लेकर जा रहे थे। इधर, एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि सभी गोवंश को सासनी गोशाला भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।