फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 400 arhtiyas will have to get the license renewed by the end of June

हाथरस : 400 आढ़तियों को जून के अंत तक कराना होगा लाइसेंस का नवीनीकरण

Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 400 arhtiyas will have to get the license renewed by the end of June
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में गल्ला, फल और सब्जी की आढ़त चलाने वाले आढ़तियों को जून के अंत तक लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। इसके लिए सभी आढ़तियों को सूचना भी दे दी गई है। यदि आढ़तियों ने लाइसेंस नवीनीकरण में हीलाहवाली बरती तो उनकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। उन पर एसडीएम स्तर से जुर्माना लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी में फल, सब्जी और गल्ला की 400 दुकानें अलग-अलग ब्लॉक में बनी हुई हैं। हर वर्ष मंडी प्रशासन फीस जमा कराते हुए इन लाइसेंस का नवीनीकरण कराता है। अब जून के अंत तक सभी आढ़तियों को लाइसेंस के नवीनीकरण का समय दिया गया है।
विज्ञापन

30 जून के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने वाले आढ़तियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि सभी आढ़तिया 30 जून तक लाइसेंस का नवीनीकरण करा लें। उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन पर एसडीएम स्तर से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed