{"_id":"63050c94023b3a3bf96cd1de","slug":"hathras-40-dilapidated-roads-in-the-district-will-be-rejuvenated-soon-hathras-news-ali298746637","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 40 जर्जर सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 40 जर्जर सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 40 जर्जर सड़कों के जल्द दिन बहुरेंगे। सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की 40 सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। इन सड़कों का जल्द कायाकल्प होने वाला है। इससे आमजन की राह आसान होगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में इन दिनों सड़कों की हालत जर्जर है। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। पांच माह बीतने के बाद भी शासन से जिले की एक भी सड़क को दुरुस्त करने के लिए बजट नहीं मिला है। इस कारण सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हो सका है।
बारिश में सड़कों में और गड्ढे हो गए हैं। कई मुख्य मार्गों की हालत तो इतनी खराब है कि उन पर पैदल चलना भी मुश्किल है। बीते दिनों लोनिवि मंत्री ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को जर्जर सड़कों का एस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके साथ जिले के लोनिवि अधिकारी भी सड़कों के निर्माण के एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी में जुट गए हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश कुमार निगम का कहना है कि जो सड़कें जर्जर हैं, उनका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
इन सड़कों का भेजा जा रहा एस्टीमेट
मांगरु, सिखरा, मुरसान जटोई, राया, गोपी गिलावली भुड़िया मार्ग, बल्देव-मई खंदौली, मथुरा-सादाबाद से नगला रद्दू, कजरौठ से नगला पोदा, खंदौली मई रोड, सादाबाद से अरौठ, मई-कुरसंड़ा, बहेटा से सुमेरपुर खुर्द, भट्टपुरा, बरामई मार्ग, हुसैनपुर खेड़ा सुल्तानपुर अमोसी मार्ग, पुरदिलनगर सिहोरी से रायपुर टप्पा मार्ग सहित करीब 40 मार्गों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।