{"_id":"61c8a98258295f5d422beeee","slug":"hathras-39-roads-will-be-constructed-with-seven-crore-rupees-hathras-news-ali2815801193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सात करोड़ रुपये से होगा 39 सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सात करोड़ रुपये से होगा 39 सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के लोगों की राह आने वाले दिनों में और सुगम हो जाएगी। जिले में 39 सड़कों का निर्माण होगा। इसमें करीब सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अब इन सड़कों के निर्माण की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इन प्रस्तावों को पास कराने के लिए लगातार शासन स्तर पर संपर्क साधे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद में जुटी है। 31 दिसंबर तक सड़को को गड्ढामुक्त करने का काम पूरा हो जाएगा। पूर्व में 17 सड़कों के निर्माण की नए साल में शुरुआत होगी। इस बीच लोनिवि ने शासन को 39 सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इन सड़कों के दुरुस्तीकरण में करीब सात करोड़ रुपये की लागत आएगी।
माना जा रहा है नए साल में इन प्रस्तावों को शासन से हरी झंडी मिल जाएगी। टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए काम की शुरुआत जल्द होगी। लोनिवि के एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि 39 सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। करीब सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। संवाद