फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 38 km new line will be built, the capacity of transformers will increase

हाथरस : 38 किलोमीटर नई लाइन बनेगी, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ेगी

Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 38 km new line will be built, the capacity of transformers will increase
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। शहर और कस्बों के लोगों की वर्षों से चली आ रही बिजली से जुड़ी समस्याओं का अब जल्द निदान होगा। आने वाले दिनों में लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर और कस्बों में करीब 38 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। नवागत अधीक्षण अभियंता ने कार्यभार संभालने के बाद मुख्य अभियंता से इन कार्यों के लिए सामान उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा सके।
उल्लेखनीय है कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने व लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2012 में बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थीं। इनका टेंडर भी खत्म हो गया है। वर्तमान में शहर और कस्बों में झूलती बिजली की लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं। थोड़ी ओवरलोडिंग होने पर लाइन में फाल्ट हो जाते हैं। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति भी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

इस कारण बिजली अफसरों को आए-दिन उपभोक्ताओं के आक्रोश का शिकार होना पड़ता है। इसके मद्देनजर अधीक्षण अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने लाइन और ट्रांसफार्मर की समस्याओं के बारे में बताया। अधीक्षण अभियंता जगतराम ने नया सामान उपलब्ध कराने के लिए निगम के मुख्य अभियंता को इसकी सूची सौंपी है। जल्द ही सामान मिलने के साथ लाइनें बदलने का काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर में लोगों को राहत की सौगता देने की कोशिश
हाथरस। नवागत अधीक्षण अभियंता जगतराम का इस शहर से पुराना नाता है। वह पूर्व में यहां अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यरत रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने सबसे पहले कार्यभार संभालते ही लाइनों व सबस्टेशनों पर लगे ट्रांसफार्मरों का हाल जाना है। स्थिति संतोषजनक न होने पर उन्होंने मुख्य अभियंता से सामान उपलब्ध कराने की गुजारिश की है, ताकि लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। अधीक्षण अभियंता जगतराम का वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले अधीक्षण अभियंता ने शहर के लोगों को पर्याप्त बिजली देेने की योजना तैयार की है, ताकि सेवानिवृत्त होने के बाद शहर के लोग उन्हें याद रख सकें।
विद्युत सुधार के लिए मांगा यह सामान
शहर में 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। करीब 15 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डलवाई जाएगी। द्वितीय खंड के मुरसान व मेंडू में करीब 14 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डलवाई जाएगी। सासनी में सात किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन बनेगी और दो ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। सादाबाद में सात किलोमीटर बंच कंडक्टर लाइन बनेगी और दो ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता से जल्द से जल्द सामान उपलब्ध कराने की मांग की है।
इन इलाकों में ज्यादा हालत खराब
शहर के नवीपुर कलां, घंटाघर, श्रीनगर, लाला का नगला, आगरा रोड, रविकुंज, मुरसान गेट, रमनपुर, सादाबाद गेट, नगला भोजा, नगला टीका, साकेत कालोनी, गिर्राज कालोनी, आशीर्वाद गार्डन आदि इलाकों में बिजली लाइनें जर्जर होने के साथ हादसों को न्योता दे रही हैं।
सुबह-सुबह बिजली टीम करेंगी छापामारी
अधीक्षण अभियंता जगतराम ने आने के साथ लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की भी रणनीति तैयार की है। सोमवार की सुबह से मास रेड चेकिंग अभियान चलेगा। इसके लिए एसडीओ और जेई से साफ शब्दों में कहा गया है कि जिस ट्रांसफार्मर से जितनी बिजली सप्लाई जा रही है, उसी हिसाब से राजस्व वसूली आनी चाहिए। जहां बिजली चोरी हो रही है, वहां सुबह और शाम को छापामारी की जाए।

शहर और कस्बों में नई बंच कंडक्टर लाइन डलवाने व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए मुख्य अभियंता से सामान उपलब्ध कराने की गुजारिश की है, ताकि लोगों को पर्याप्त आपूर्ति दी जाएगी। सादाबाद, सासनी, हाथरस शहर और मुरसान आदि के लिए सामान नोट करा दिया गया है। जल्द सामान मिलने के साथ काम शुरू कराने के प्रयास जारी है।
-जगतराम, अधीक्षण अभियंता हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed