{"_id":"612fce348ebc3e06046ce23f","slug":"hathras-37-763-women-got-the-benefit-of-pm-matru-vandana-yojana-hathras-news-ali272098440","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 37,763 महिलाओं को मिला पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 37,763 महिलाओं को मिला पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ
विज्ञापन
हाथरस : सीएमओ कार्यालय पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पोस्टर दिखाते सदर विधायक हरीशंकर माह?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि योजना की शुरुआत एक जनवरी 2017 को हुई थी। इसके तहत हाथरस जिले में अब तक लक्ष्य 38,836 के सापेक्ष 37,763 प्रथम बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को लाभ दिया गया है। योजना के तहत अब तक 14,46,27,000 रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजे जा चुके हैं।
योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने विधायक हरिशंकर माहौर को बताया कि एक सितंबर से सात सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में आशाओं के माध्यम से सभी छूटे हुए लाभार्थी को चिन्हित कर लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम किस्त गर्भधारण करने के 150 दिन के भीतर योजना का फार्म भरने व पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद 1000 रुपये एवं दूसरी किस्त गर्भवती महिला को अपनी प्रसव पूर्व जांच हो जाने पर 2000 रुपये एवं तीसरी किस्त प्रसव के बाद 3.5 माह तक के सभी टीके बच्चे को लग जाने के उपरांत 2000 रुपये दिए जाते हैं।
पात्र लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर 7998799804 व क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकती हैं। मौके पर डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. नरेश गोयल, डॉ. मधुर कुमार, डॉ. राज नारायण सिंह के अलावा डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, डीपीसी आयुष्मान भारत डॉ. प्रभात सिंह, डीजीएम मोहित त्रिवेदी, लेखेंद्र भारद्वाज, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, डीसीएए नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम सहायक गुंजन कुमार, मोहम्मद शादाब, शहरी क्षेत्र की समस्त आशा व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद