फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 35 quintals of spoiled chili powder destroyed

हाथरस : खराब हो चुके 35 क्विंटल मिर्च पाउडर को कराया नष्ट

Tue, 18 Oct 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 35 quintals of spoiled chili powder destroyed
हाथरस : शहर की एक मसाला फैक्टरी में नमूना लेती एफडीए की टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल एवं अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल ने शहर के नाई का नगला स्थित श्री कृष्णा बलदेव ग्रामोद्योग संस्थान (मसाला निर्माण यूनिट) पर छापा मारा। मौके पर बिक्री के लिए तैयार रखे 10 बोरी में से पिसी लाल मिर्च पाउडर का नमूना संदेह के आधार पर जांच के लिए लिया गया। जमीन पर रखे अन्य लाल मिर्च पाउडर का भी नमूना लिया गया। सभी मिर्च पाउडर को संदेह के आधार पर सील कर दिया गया।
निरीक्षण के वक्त नरेश कुमार अग्रवाल प्रोपराइटर यूनिट में उपस्थित मिले। मौके पर मिले मिर्च पाउडर की कुल मात्रा लगभग 263 किलो थी और उसकी कीमत करीब 55670 रुपये थी। मौके पर प्रथम दृष्टया खराब हो चुकी 28 हजार रुपये कीमत की करीब 3500 किलो साबुत मिर्च को खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से नियमानुसार नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

यहां से टीम हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मटरूमल धन्नालाल ऑयल मिल पहुंची। यहां की निर्माण एवं पैकेजिंग इकाई से सरसों के तेल का नमूना लिया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed