{"_id":"5e5ea2918ebc3ec5492bdbe4","slug":"hathras-35-quintals-of-flowers-to-be-consumed-on-holi-increased-rate-hathras-news-ali228270859","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: होली पर 35 कुंतल फूलों की होगी खपत, बढ़े रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: होली पर 35 कुंतल फूलों की होगी खपत, बढ़े रेट
विज्ञापन
हाथरस: शहर में एक दुकान पर बिकते फूल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
होली की खुमारी में इस बार गुलाब व गेंदा के फूलों की महक होगी। अब केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए होलीश में फूलों का प्रयोग होने लगा है। फूल विक्रेताओं की मानें तो इस बार होली पर होली मिलन व शोभायात्रा में करीब 32 क्विंटल फूलों की खपत होगी। त्योहार नजदीक आने व गर्मी बढ़नेे के साथ फूलों की कीमत में भी इजाफा हुआ है। फूल विक्रेता हर रोज अधिक से अधिक ताजे फूल खरीदने की कवायद में पूरी तरह से जुटे हुए हैं।
होली में रंग व गुलाल का प्रयोग होता है। लोगों को रंगों से होली खेलने में केमिकल से त्वचा खराब होने का डर सताता है। इस कारण लोगों का रुझान फूलों की तरफ ज्यादा बढ़ा है। इस बार होली के त्योहार पर सामाजिक संगठनों व सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली होली मिलन समारोह में गेंदा व गुलाब की पत्तियां खूब बरसाई जाएंगी।
वहीं होली के अगले दिन गोविंद भगवान की शोभायात्रा निकलेगी। इसी के साथ शोभायात्रा का सिलसिला तेज होगा। त्योहार नजदीक आने के साथ गुलाब पर बीस रुपये व गेंदा पर पांच रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। इस बार गर्मी बढ़ने के कारण फूल विक्रेता शहर में विदेशी फूलों को नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन
होली के त्योहार पर इस बार करीब 30 से 32 क्विंटल फूलों की खपत होगी। अब फूलों की होली का क्रेज बढ़ गया है।
राजू फूल विक्रेता।
होली के नजदीक आते ही फूलों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। गुलाब 80 रुपये से सौ रुपये व गेंदा 35 रुपये से चालीस रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। अशोक सैनी फूल विक्रेता।