फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 324 nominations filed for the post of Zilla Panchayat member

हाथरस : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 324 नामांकन हुए दाखिल

Mon, 05 Apr 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 324 nominations filed for the post of Zilla Panchayat member
हाथरस : कलेक्ट्रेट पर नामांकन पत्र दाखिल करते समय लगी लाइन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए रविवार को आखिरी दिन सुबह से ही कलेक्ट्रेट पर लोगों का जमावड़ा रहा। चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ लोग अपने वार्ड से नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। जिले में 24 वार्डों के लिए 322 लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला मुख्यालय पर तीन और चार अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिला मुख्यालय पर 24 वार्डों के लिए नामांकन लिए गए। प्रशासन की ओर से दो काउंटर बनाए गए। एक काउंटर पर वार्ड संख्या एक से 11 तक और दूसरे काउंटर पर वार्ड संख्या 12 से 24 वार्ड तक के नामांकन लिए गए। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर को आरओ नामित किया गया।
विज्ञापन

चार एआरओ नामित किए गए। रविवार को कई दिग्गजों ने विभिन्न वार्डों से अपने नामांकन दाखिल किए। तीन अप्रैल को 138 व चार अप्रैल को आखिरी दिन 184 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान ऋतु उपाध्याय ने वार्ड संख्या 16, ओमवती यादव ने वार्ड संख्या दो और तीन, विनोद उपाध्याय ने वार्ड 16 व सरोज उपाध्याय ने वार्ड 20, श्याम सिंह ने वार्ड संख्या 13, रजनी चौधरी ने वार्ड संख्या 13, राजा गरुणध्वज सिंह ने वार्ड संख्या 13, अनिल सिसौदिया ने वार्ड संख्या 23, अंबिका सिंह, मोहन सिंह, गायत्री बघेल, पंकज चौधरी, गुंजन शर्मा, पप्पू राजपूत, तारकेश्वरी, हेमलता देशमुख, रीना देवी, प्रेमवती बघेल, हेमू देवी, आशा बघेल, मीनू यादव, हरविंदर सिंह चौधरी, जितेंद्र सिंह बधौतिया, पंकज प्रेमाकर, वरुण गौतम सहित अन्य लोगों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, रामनारायण काके, महेंद्र सिंह सोलंकी, जसवंत सिंह यादव, संजीव यादव, बबलू यादव, डॉ. अविन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed