{"_id":"6310e966da26eb0aee273fac","slug":"hathras-300-km-of-roads-in-the-city-are-in-bad-shape-traffic-is-bad-hathras-news-ali299434367","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में 300 किमी सड़कें बदहाल, आवागमन मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में 300 किमी सड़कें बदहाल, आवागमन मुहाल
विज्ञापन
हाथरस : अमृत योजना के तहत खोदी गईं सड़कें जर्जर अवस्था में। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के लोगों के लिए अमृत योजना सिरदर्द बन गई है। योजन के तहत शहर में सात जोन बनाकर करीब 300 किमी पाइप लाइन डाली गई। पाइप डालने के बाद जल निगम ने सड़कों की मरम्मत सही तरीके से नहीं की है। इस कारण लोगों के लिए राह चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक हालत जस के तस हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत नल से जल देने के लिए शहर में पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने में खानापूर्ति की गई। शहर के नवीपुर कलां, बिछुआ गली, लाला का नगला, नाई का नगला, रमनपुर, सहित तमाम इलाकों में पाइप लाइन डलने के बाद लोगों को आज तक कनेक्शन नहीं मिले। साथ ही उनकी राह में जर्जर सड़क रोड़ा बनी हुई है।
जलनिगम द्वारा सड़कों के दुरुस्त करने में मानकों की अनदेखी की। इसका खामियाजा शहर के लोगों भुगतना पड़ रहा है। सड़क जर्जर होने के कारण आए-दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं और जलनिगम के अधिकारियों को कोस रहे हैं। पूर्व में अमृत योजना की पाइप लाइन लीकेज होने के चलते कई मकानों में नगला भोजा में दरार पड़ गई थीं। इसके अलावा काफी लोग आज भी नल से जल का इंतजार रहे हैं। इस समस्या से निगम के अधिकारी बेसुध बने हुए हैं। सड़क दुरुस्त न होने से लोगों में गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
मेले में जाने वाले मार्गों की हालत बदतर
ब्रज के प्रसिद्ध लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत दो सितंबर से होने जा रही है। मेला क्षेत्र के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग चामड़ गेट, जामा मस्जिद चौराहा आदि मुख्य मार्ग भी बदहाल हैं। इस कारण मेले में जाने वाले लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। मेले को ध्यान में रखते हुए सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाए तो काफी हद तक लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
सड़कों पर बह रहा अमृत योजना का पानी
शहर के चित्रगुप्त नगर और साकेत कॉलोनी सहित कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज हो रही है। इस कारण सुबह व शाम में पानी की आपूर्ति आने के बाद पानी सड़कों पर बहता हुआ नजर आता है। काफी लोग आज भी नल से जल योजना से अछूते हैं। जलनिगम व नगर पालिका के जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उनको संयोजन नहीं मिल पा रहा है।
अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को सही नहीं किया गया है। इस कारण राह तय करना मुश्किल हो गया है। जल निगम ने सड़कों को दुरुस्त करने में नियमों की अनदेखी की है। इस कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-ओमप्रकाश
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई जतन किए जा रहे हैं, लेकिन अमृत योजना की पाइप लाइन लोगों के लिए विष के समान साबित हो रही है। गली-मोहल्लों में सड़क जर्जर होने के चलते पैदल चलना दूभर हो रहा है। इस पर विभागीय अधिकारी ध्यान दें।
-डॉ. विनोद पाठक
अमृत योजना के तहत हमारे घर के निकट पाइप लाइन डाल दी है, लेकिन आज तक संयोजन प्रदान नहीं दिए गए हैं। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। मार्ग भी जर्जर हो गया है। इस कारण दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
-रतनप्रकाश उपाध्याय
अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों के दुरुस्त करने हीलाहवाली बरती गई है। इस कारण सड़कें बदहाल हालत में हैं। गंतव्य की दूरी तय करने में काफी परेशानी होती है।
-अशोक कुमार।