{"_id":"5ef8e8068ebc3e42e21aa2f3","slug":"hathras-30-year-old-man-turned-out-to-be-corona-positive-in-sahapau-shaphu-news-ali2373120182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सहपऊ में 30 वर्षीय युवक निकला कोरोना पॉजिटिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सहपऊ में 30 वर्षीय युवक निकला कोरोना पॉजिटिच
विज्ञापन
सहपऊ: युवक के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद परिवार वालों और आस-पड़ोस के लोगों को क्वारंटीन सेंटर ?
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
कस्बे में 30 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव निकले के बाद खलबली मच गई। युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के पुष्टि एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार एवं सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन ने की है। कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसके मकान के आसपास के सभी परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया। युवक के छह परिवार वालों के साथ उसके दो संबंधियों को एंबुलेंस में सासनी के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना निवासी 30 वर्षीय युवक की किडनी का ट्रांसप्लांटेशन नोएडा के जेपी अस्पताल में हुआ था। वह रूटीन चेकअप के लिए नोएडा जाता रहता था। लॉकडाउन शुरू होते ही वह अपने पैतृक गांव आ गया था। 15 दिन पहले भी वह मेडिकल चेकअप के लिए वहां गया था। तब वह ठीक था। दो दिन पूर्व शुक्रवार को बुखार आने पर वह चेकअप कराने के लिए नोएडा गया था। वहां डॉक्टरों ने पहले उसका कोविड- 19 का टेस्ट कराया। सैंपल देने के बाद वह घर आ गया। शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
रविवार की सुबह उसके कोराना पॉजिटिव होने की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय पुलिस, एसडीएम सादाबाद के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। युवक के परिजनों को सासनी के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। इधर, इस युवक का कहना है कि वह अपने मेडिकल के पूरे अभिलेख मंगवा रहा है और वह प्राइवेट इलाज कराएगा। इधर, डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव युवक किडनी ट्रांसप्लांटेशन का मरीज भी है, उसे मेरठ भेजा जाएगा अथवा नहीं, इसके बारे में जेपी हॉस्पिटल की रिपोर्ट देखने के बाद एवं विभाग के उच्चाधिकारियों से विचार करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उसको उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
इधर, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर सादाबाद एसडीएम राजेश कुमार ने कोरोना पॉजिटिव मिलने के स्थान के चारों ओर 250 मीटर तक बैरिकेडिंग कर दी गई है और बैरिकेडिंग किए गए स्थान पर हॉटस्पॉट के लिए लागू दिशा-निर्देश के अनुसार ही गतिविधियां लागू होंगी।