फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 3,06,433 voters will cast their vote in the municipal elections in the district

हाथरस : नगर निकाय चुनाव में जिले में 3,06,433 मतदाता डालेंगे वोट

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 3,06,433 voters will cast their vote in the municipal elections in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता जारी कर दी गई है। जिले में इस चुनाव में 3,06,433 मतदाता वोट डालेंगे। जिले भर में 144 वार्डों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 98 मतदान केंद्र पर वोटिंग होगी। जिले में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों पर चुनाव होगा।
उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों के बाद इनका निस्तारण भी हुआ। अब अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले में दो नगर पालिका हाथरस और सिकंदराराऊ हैं, जबकि सादाबाद, सहपऊ, मेंडू, पुरदिलनगर, सासनी, हसायन, मुरसान नगर पंचायतें हैं।
विज्ञापन

सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए 98 मतदान केंद्रों पर 344 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। जिले में सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में 144 वार्ड हैं। साथ ही 3, 064,33 मतदाता वोट डालेंगे। हाथरस व सिकंदराराऊ नगर पालिकाओं में 60 वार्डों के लिए 224 मतदान स्थलों पर 210062 वोटर मतदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाथरस और सहपऊ में इस बार वार्डों की संख्या भी बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed