फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 27 thousand quintals of paddy reached the market, the purchasing center just heard

हाथरस : 27 हजार क्विंटल धान पहुंचा मंडी, क्रय केंद्र अभी सूने

Fri, 07 Oct 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:11 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मंडी समिति में धान की आवक बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है।मंडी समिति में कम क्षमता का धर्मकांटा होने के चलते धान से भरे ट्रकों की तौल बाहर निजी कांटे पर हो रही है।हाथरस से धान हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों को जा रहा है।

विज्ञापन
Hathras: 27 thousand quintals of paddy reached the market, the purchasing center just heard
हाथरस : मंडी में बिकता धान। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में धान की आवक बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है। हालांकि अभी सरकारी क्रय केंद्रों मोटा धान न आने के कारण ज्यादा चहल-पहल नहीं है। मंडी समिति में कम क्षमता का धर्मकांटा होने के चलते धान से भरे ट्रकों की तौल बाहर निजी कांटे पर हो रही है। इस कारण आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
आने वाले दिनों में धान की अधिक आवक होगी। इस कारण इस मार्ग पर लोगों को ट्रंको की लाइन के चलते गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों जूझना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि हाथरस में धान व आलू का अधिक उत्पादन होता है। इन दिनों मंडी समिति में धान की आवक शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार तक मंडी समिति में करीब 27 हजार कुंतल धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में मोटा धान कम होता है, इसलिए अभी क्रय केंद्रों पर धान की आवक शुरू नहीं हो सकी है। वहीं सुगंधा और पी टेन आदि प्रजातियों के धान की आवक से मंडी में जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। साथ मंडी समिति के गेट पर लगा कांटा कम क्षमता का है। इस कारण निजी कांटे पर धान की तौल हो रही है। हाथरस से धान हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों को जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed