{"_id":"6373d1edb7612c3cdf1cc151","slug":"hathras-2647-landless-and-4339-dead-were-taking-pm-kisan-samman-nidhi-hathras-news-ali304818437","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 2647 भूमिहीन व 4339 मृतक ले रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 2647 भूमिहीन व 4339 मृतक ले रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2647 भूमिहीन और 4339 मृतक योजना का लाभ पा रहे थे। कृषि और राजस्व विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में यह हकीकत सामने आई है। कृषि विभाग की ओर से भूमिहीन लोगों से योजना के तहत लिए गए लाभ की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन सभी अपात्रों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
भारत सरकार की ओर से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक लाभ मुहैया कराया जाता है। इन किसानों को प्रति तिमाही दो हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है, जिससे किसान अपने लिए बीज और अन्य सामान आसानी से ले सकें। जिले में इस योजना के तहत 1.90 लाख किसानों को अब तक लाभान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देश पर अब योजना के तहत लाभ ले रहे किसानों का भूमि का सर्वे राजस्व व कृषि विभाग के माध्यम से किया गया है।
सर्वे के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि अभी राजस्व विभाग की ओर से अपात्रों व भूमिहीन का सर्वे लगातार किया जा रहा है। जिले में अब तक चार तहसीलों का लगभग सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे के दौरान 4339 मृतक और 2647 भूमिहीन अपात्र सामने आए हैं। उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि इन अपात्रों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
तहसील मृतक संख्या भूमिहीन संख्या कुल
हाथरस 1204 738 1942
सादाबाद 1598 767 2565
सासनी 742 477 1219
सिकंदराराऊ 795 465 1260
कुल 4339 2647 6986