{"_id":"631a363d5ea5e01e746cd157","slug":"hathras-2121-students-gave-b-ed-examination-at-four-centers-hathras-news-ali299944457","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चार केंद्रों पर 2121 विद्यार्थियों ने दी बीएड की परीक्षा, 152 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चार केंद्रों पर 2121 विद्यार्थियों ने दी बीएड की परीक्षा, 152 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
सार
महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ में चार डिग्री कॉलेजों के 197 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 30 अनुपस्थित रहे। बागला डिग्री कॉलेज में बने केंद्र पर 13 डिग्री कॉलेजों के 1005 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 36 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शहर के तीन और सिकंदराराऊ के एक डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर बृहस्पतिवार को बीएड सत्र 2021-22 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। तीसरे दिन की परीक्षा में 28 डिग्री कॉलेज के 2121 विद्यार्थी शामिल हुए और 152 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ में चार डिग्री कॉलेजों के 197 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 30 अनुपस्थित रहे। बागला डिग्री कॉलेज में बने केंद्र पर 13 डिग्री कॉलेजों के 1005 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 36 गैरहाजिर रहे। सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच डिग्री कॉलेजों के 402 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 35 गैरहाजिर रहे।
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छह कॉलेजों के 517 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 51 अनुपस्थित रहे। चारों केंद्रों पर 2273 विद्यार्थियों में से 2121 ने परीक्षा दी और 152 गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। संवाद